श्याम टाइम्स देहरादून मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार 7 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की तथा दीपावली के पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।