गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल

 एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम कर रही दो लापता लोगों की तलाश

श्याम टाइम्स देहरादून 05 नवंबर  गुरुवार को जनपद उत्तरकाशी में प्रातः गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक इनोवा कार संख्या यूके 0 TA 6040 के अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन गंगोत्री की ओर जा रहा था, जिसमें गुजरात निवासी 06 यात्रियों एवं चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की सूचना मिलते  ही अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देशानुसार एसडीआरएफ टीमें पोस्ट उजेली व भटवाड़ी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस, एनडीआरफ एवं अन्य आपातकालीन बचाव दलों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक नदी तट से 04 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 01 गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर उपचार हेतु भेजा गया है। घायल को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेफर किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। दुर्घटना में लापता शेष 02 व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के नाम और पते

देहरादून। श्रीमती पटेल अशोकबेन, उम्र 49 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।
सुश्री रुतिका अशोकभाई पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।
घनश्यामभाई सरवालिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुजरात।
राहुल अग्रवाल, वाहन चालक, निवासी गोसाईं गली, हरिद्वार।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बचाए गए घायल व्यक्ति का नाम

देहरादून। पटेल वेदांत अशोकभाई, उम्र 17 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात।

लापता व्यक्तियों का के नाम और पाते:

देहरादून। पटेल सुधाबेन अशोकभाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी शिवालिक रेजीडेंसी, कटारगाम, सूरत, गुजरात, श्रीमती पटेल किरणबेन विशालभाई, उम्र 34 वर्ष, निवासी सायला, सुरेंद्रनगर, गुजरात।

एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव दलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों में निरंतर जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *