कांग्रेसी नेता नवीन जोशी ने फिर दिखाई अपनी ताकत, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे उत्तराखंड न्याय यात्रा में

श्याम टाइम्स देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा कैंट विधानसभा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत एव उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने अपने सैकड़ों साथियों एवं समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बिंदाल पुल से प्रारंभ हुई इस न्याय यात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता और जनता की आवाज बुलंद करने के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार तथा उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *