एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाती दून पुलिस
दून मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चापड़ लेकर घुसे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के छोटे भाई का दून अस्पताल में विवाद होने पर अवैध चापड़ के साथ अस्पताल पहुँचा था
अस्पताल में चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को चापड़ से डरा धमकाकर सरकारी कार्य में पहुँचाई थी बाधा
गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल
आरोपी के विरुद्ध लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन घटनाओ के कई अभियोग है पंजीकृत
श्याम टाइम देहरादूनl विगत 9 अक्टूबर को डा0 शोभा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट इमरजेन्सी विभाग राजकीय दून मेडिकल कालेज/ अस्पताल देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में चापड़ लेकर दून अस्पताल की इमरजेन्सी वार्ड में घुसकर चापड़ को लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व नर्सिगं स्टाफ तथा अन्य सुरक्षाकर्मियों में असुरक्षा एवं भय का माहौल उत्पन्न करने तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुँचाने के संबंध में कोतवाली नगर पर दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर धारा- 125,131,221 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के शामिल आरोपी रौनक मल्होत्रा को उक्त चापड के साथ रविवार 11 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अवैध चापड़ की बरामदगी पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी है।
भाई के साथ झगड़ा होने पर दिया था वारदात में अंजाम
देहरादूनl पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि घटना वाले दिन उसके भाई का दून अस्पताल में कुछ लोगो के साथ झगड़ा हो गया था, इस बात की जानकारी होने पर आरोपी शराब के नशे में चापड़ लेकर दून अस्पताल पहुँच गया तथा वहां पर मौजूद डॉक्टर व लोगों को डराने धमकाने लगा।
वारदात को अंजाम देने वाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों पर लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।