पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ ने अज्ञात महिला का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया

श्याम टाइम्स देहरादून/ ऋषिकेश। सोमवार 28 सितम्बर को एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा पशुलोक बैराज पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद बैराज से शव को बाहर निकाला गया। बरामद शव एक अज्ञात महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की शिनाख्त एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई सिविल पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *