देहरादून के रायपुर में मारपीट कर युवक को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत

श्याम टाइम्स देहरादूनl  मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा की गई मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक की लाश रविवार को उसके कमरे में मिली युवक की मौत के बाद उसके जीजा द्वारा रायपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तथा हत्या की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गयाl

रविवार 13 सितंबर को थाना रायपुर पर वादी शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई की विगत 7 सितंबर को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। मृतक युवक के जीजा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में आरोपियो के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई।  पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश में जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के पश्चात है इस बात की जानकारी मिल पाएगी की मौत का कारण क्या है स्थिति की सही जानकारी मिलने के बाद वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सच्चे सात कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *