उत्तराखण्ड लोक संस्कृति की थीम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
राज्यपाल उत्तराखंड तथा मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान लोकगायक गढ़ रतन नरेन्द्र सिंह नेगी, हेमन्त बृजवासी, दर्शन फर्सवाण, रेशमा शाह, करिश्मा शाह द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर किया मजबूर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने पत्नी सहित अतिथियों का किया श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर पुलिस लाइन में किया स्वागत सत्कार
श्याम टाइम्स देहरादूनl श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्य अतिथि राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह महोदय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोदय, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय तथा मुख्यमंत्री को कान्हा जी की मूर्ति भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायक गदर रत्न श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, हेमन्त बृजवासी, दर्शन फर्सवाण, रेशमा शाह, करिश्मा शाह द्वारा द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी दूनवासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।