अल्मोड़ा, धारकीतुणी में पुराने मकान की दीवार के नीचे दबे दो व्यक्तियों के शव एसडीआरएफ ने किये बरामद

श्याम टाइम्स देहरादून/ अल्मोड़ा।  01 सितंबर मंगलवार  को जिला कंट्रोल रूम अल्मोड़ा से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति उसके नीचे दब गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों की पहचान नेपाली मूल के व्यक्तियों के रूप में हुई है, जिनकी शिनाख्त जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *