एसटीएफ का बड़ा प्रहार फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

♦️  सदानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई है

♦️ गिरफ्तार आरोपी के विरुध उत्ररप्रदेश के जनपद-शाहंजहाँपुर एव गाजियाबाद मे फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के सम्बन्ध में कई अभियोग पंजीकृत
♦️ एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं
♦️ बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है स्पेशल टास्क फोर्स के रडार : एस0एस0पी0 एसटीएफ

श्याम टाइम्स देहरादूनl स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त विगत 4 जून को जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 बीएस 2023 पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में अब तक उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा कुल 14 शस्त्र एवं 355 जिन्दा कारतूस व कई फर्जी शस्त्र लाईसेंस बरामद किये जा चुके है । इसी क्रम में मंगलवार 23 जून को काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित मुख्य सरगना/मास्टरमाइन्ड सतानन्द शर्मा पुत्र रामाधर शर्मा निवासी – ग्राम-अनावा थाना-पुंवाया जिला-शाहजंहापुर उ0प्र0 को थाना रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार सदानंद पूर्व में भी जनपद गाजियाबाद व जनपद शाहजहाँपुर से फर्जी शस्त्र लाईसेंस में भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है जोकि एक आदतन अपराधी है।  सतानन्द शर्मा द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से शस्त्र लाईसेंस तैयार कर धनराशि प्राप्त कर जनपद उधम सिंह नगर में बडी संख्या में सौरभ अग्रवाल तथा उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बनवाकर दिये गये हैं इसके द्वारा जो भी व्यक्तियों के लाईसेंस बनवाये गये हैं उनका जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहांपुर में वहां काम करने वाले संविदाकर्मियों से मिलकर पुराने  नम्बर जिनका रिकार्ड जनपद शाहजहाँपुर से गायब हो चुका था उन्हें ऑनलाईन पोर्टल पर फर्जी तरीके से अपलोड़ करा दिया गया है । इस प्रकरण अब  सतानन्द शर्मा द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से शस्त्र लाईसेंस तैयार कर धनराशि प्राप्त कर जनपद उधम सिंह नगर में बडी संख्या में सौरभ अग्रवाल तथा उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बनवाकर दिये गये हैं । आरोपी सतानन्द शर्मा द्वारा अपने बैंक खाता संख्या उपरोक्त में सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, करन सिंह, जतिन कांडपाल, शुभम अग्रवाल, तथा अन्य लोगों से जिनके शस्त्र लाईसेंस बनवाये गये हैं के द्वारा भी धनराशि प्राप्त की गयी है । और भी अनेक लोगों की जानकारी एसटीएफ को हुयी है जिनके फर्जी शस्त्र लाइसेंस सदानंद शर्मा द्वारा बनवाये गये हैं। पूर्व में भी सतानन्द शर्मा फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने में थाना कविनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से मुकदमा अपराध संख्या

1681/2019 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि तथा थाना पुहाया जनपद शाहजहाँपुर के मुकदमा अपराध संख्या 635/2019 धारा 420,467,468,471 भादवि में नामजद रहा है तथा उपरोक्त अभियोगों में प्रकरण विचाराधीन न्यायालय है । आरोपी सतानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। इसक  टीम द्वारा रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के उपरान्त थाना काशीपुर दाखिल किया गया है।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में तीन मुकदमे में किए गए दर्ज
देहरादून l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 09 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 14 अवैध शस्त्र व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं। उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *