पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से 80 पेटी शराब के साथ एसटीएफ ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद

 

श्याम टाइम्स देहरादून l पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपनी टीमों को नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई  करने के आदेश दिए गए थे।

रविवार 21 जून  को एसटीएफ देहरादून एवं थाना पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पंजाब से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को थाना पटेलनगर क्षेत्र में रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 80 पेटी पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त शराब मोहाली पंजाब से लायी गयी है तथा यहां पर फुटकर में बेची जानी थी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *