अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसडीआरएफ की सभी पोस्टों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

श्याम टाइम्स देहरादून l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून  को एसडीआरएफएसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। आपदा प्रबंधन जैसे चुनौतीपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्वों का निर्वहन करने वाले एसडीआरएफ कार्मिकों के लिए योग शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त उत्तराखंड राज्य में व्यवस्थित एसडीआरएफ की समस्त पोस्टों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवन, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *